Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

बिल्डर के झूठ की खुली पोल

         

मीरा भाईंदर - मीरा भाईंदर शहर में सरकार के साथ बिल्डर द्वारा की गई धोखाधडी का स्कैंडल सामने आया है। बिल्डर  श्याम सुंदर अग्रवाल को सरकार को धोका देने के अारोप में गिरफ्तार किया गया है। सरकार को धोका देकर यूएलसी रक्कम न देने के कारण बिल्डर श्याम सुंदर अग्रवाल के अलावा श्याम के भाई मुरलीधर अग्रवाल और आर्किटेक्ट अनिल मोतीरामानी , मनपा अधिकारी, ठाणे कलेक्ट्रेट ऑफिस के यूएलसी विभाग , महसुल विभाग के अधिकारीयों को भी गिरफ्तार किया  गया है ।
इन सभी के सहयोग के सहारे  बिल्डर श्याम सुंदर अग्रवाल ने सरकारी जमिन के इस्तेमाल  के लिए दिए जानेवाली  5% यूएलसी सरकार के पास जमा नही कराई किंतु सरकार को धोका देते हुए यह रेकॅार्ड दिखया की उसने 5% यूएलसी सरकार के पास जमा कराई है । इस कारण सरकार के साथ धोका भी हुआ तथा सरकार का नुकसान भी हुआ , धोखाधडी के इस मामले की शिकायत रियल इस्टेट एजंट मिलन गांधी ने पुिलस थाने में दर्ज कराई । शिकायत और जानकारी के आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार  किया है ।

यूएलसी यानी की अर्बन लैंड सीलिंग, इस  यूएलसी के तहत अगर सरकारी जमिन का निजी विकास के लिए कोई इस्तमाल करता है तो उसे 5 % विकसित कार्य आर्थिक रूप से दुर्बल के लिए सरकार के पास जमा करना होता है ,पर श्याम सुंदर अग्रवाल  ने ऐसा नही किया ।

श्याम सुंदर अग्रवाल मीरा भाईंदर के प्रसिध्द और चर्चित बिल्डर है तथा 20 सालों से वह रियल इस्टेट के क्षेत्र में काम कर रहे हैं . इन 20 सालों में उन्होने स्थािनक मनपा अधिकारी, कलेक्ट्रेट ऑफिस के यूएलसी विभाग , महसुल विभाग के भ्रष्ट अधिकारीयों के साथ मिलकर 5% यूएलसी का झूठा रेकाॅर्ड देकर सरकार को धोखा देते रहे।ठाणे सिटी के डिप्टी कमिश्नर पराग मानेरे के अनुसार प्राथमिक जांच में पाया गया की अग्रवाल बिल्डर ने अभी तक11.17करोड की धोखाधडी की है। इनके इस झूठ को सामने लाने का काम मिलन गांधी ने किया। 

पुलिस ने श्याम सुंदर अग्रवाल को मंगलवार तक हिरासत मे लिया है। मीरा भाईंदर शहर में बिल्डर द्वारा हुए धोखाधडी के इस स्कैंडल के सामने आने के साथ रियल इस्टेट की कई और बाते सामने आने की भी शंकाए है ।

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान का घर श्रीकांत जिचकार

हम सभी ज्ञान के मामले में हमेशा एकदूसरे से तुलना करते है लेकिन खुद की तुलना करने के अलावा हम ज्ञानी लोगों की  भी एक-दुसरे से तुलना कर देते है. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो दा विंसी, आइज़क न्यूटन यह प्रतिभा क्षेत्र के बड़े नाम है. हर व्यक्ति भी यही चाहता है की वह प्रतिभाशाली कहलाए. इसके लिए वह मेहनत भी करता है. हर व्यक्ति में कुछ न कुछ अच्छा गुण जरुर होता है. उस गुण को, उस शैली को उस व्यक्ति से कोई चुरा नहीं सकता. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो डा विंसी, आइज़क न्यूटन इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की तरह एक और खास व्यक्ति है जिन्होंने अपने ज्ञान से सभी पर गहरी छाप छोड़ी है. दिवगंत श्रीकांत जिचकर के नाम 42 विश्वविद्यालयों से 20 डिग्रियां हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस रेकॉर्ड को देखने, सुनने के बाद जुबान से एक ही शब्द निकलता है. अद्भुत. 1-   श्रीकांत जिचकार का जन्म-  श्रीकांत जिचकार का जन्म 14 सितंबर, 1954 को नागपुर के आजनगांव में हुआ. 2-   कौन-कौन सी थीं डिग्रियां... श्रीकांत ने सबसे पहले एमबीबीएस की डिग्री हासिल...

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

आई- मुलीच्या दुहेरी हत्या प्रकरणी मित्राला अटक

भाईंदर- गोल्डन नेस्ट परिसरातील आई- मुलीच्या दुहेरी हत्या प्रकरणी पोलिसांनी दीपिका यांच्या मित्राला अटक केली आहे. अटक करण्यात आलेल्या आरोपीचे नाव विनायक एपूर आहे. दीपिका आणि विनायक हे एकाच ठिकाणी काम करत असल्याने त्यांच्यात मैत्री होती. त्यामुळे विनायक यांचे दीपिकाच्या घरी येणे जाणे होते. यादरम्यान दीपिकाची नोकरी गेल्याने त्या  विनायक कडे रूपये मागत होत्या.  विनायक व दीपिका  यांचे 25 जानेवारीला रुपयांवरून वाद झाले होते. या वादातून विनायकने दीपिकाची गळा आवळून हत्या केली होती. हत्येची ही  घटना दीपिकाच्या मुलीने पाहिली म्हणून विनायक ने 8 वर्षाच्या  मुलींला सुद्धा मारले . दीपिका आणि तिच्या मुलीची हत्या करून विनायक तिथून फरार झाले . फरार झाल्यावर ते  शिर्डी व गोव्याला गेले.  पोलिसांची टीम विनायक यांचा शोध घेतच होती. अखेर विनायक यांना मुंबईतून अटक करण्यात आली आहे.