Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

धार्मिक कट्टरता के गुस्से का शिकार सोफिया का टैटू



सोफिया हयात ने पैरों के तलवों पर स्वास्तिक का टैटू और घुटने के नीचे अल्लाह का टैटू बनवाया है। इस कारण एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कई लोगों ने इस कारण सोफ़िया जी को गलत शब्द भी कहे।  जिस व्यक्ती ने शिकायत दर्ज कराई है उस  व्यक्ति का कहना है की सोफिया का पैरों में धार्मिक टैटू बनवाना, लोगों की धार्मिक भावनाओं को हर्ट कर रहा है। वह व्यक्ति जिस ने सोफ़िया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और जो लोग सोफ़िया जी को गलत शब्द कह रहे थे उन्हें शायद इतनी बात समज नहीं आ रही है की यह बस एक टैटू है।


टैटू के लिए इस तरह किसी को अपशब्द कहना गलत हैं। सोफ़िया जी को गलत शब्द कह कर लोग इस बात को साबित कर रहे हैं की धर्म और भगवान लोगों को आक्रामक बनाते हैं , लोगों से हिंसा कराते हैं । सबसे बड़ी बात यह भी साबित हो रही है की धर्म और भगवान लोगों की एक व्यक्ति के तौर पर जीने की, किसी भी बातो को सही तरीके से समझने की सोच खत्म कर रहे हैं ।

टैटू के लिए सोफ़िया को गलत कहनेवाले तब कही गायब हो जाते है जब धर्म भगवान के नाम लोगों को लडाया जाता है, इसके अलावा अनेक तरीके के फतवे निकालकर लोगों को डराया जाता है। यह लोग धर्म का वर्गीकरण कर हर धर्म को, भगवान को बचाने की कोशिश करते है । यह समझदार लोग धर्म, भगवान के नाम का सहारा लेकर होनेवाली हिंसा और लोगों को फसानेवाले लोगों को रोकने के लिए आगे नहीं आते, लेकिन सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का इस्तेमाल कर प्रतिक्रिया जरूर देते है।


सोफ़िया के खिलाफ दर्ज कराई गयी शिकायत -

Comments