Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

एलिस्टर कुक ने कप्तानी छोड़ी



इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान एलिस्टर कुक ने आज इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ईसीबी ( इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने एक बयान में कहा कि एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि एक खिलाड़ी के तौर पर वे इंग्‍लैंड टीम के लिए खेलते रहेंगे। 59 टेस्ट में इंग्लिश टीम की कप्तानी करने के बाद कुक ने कप्तानी छोड़ने का  फ़ैसला किया है।

कुक ने रिकॉर्ड 59 टेस्ट मैचों में कप्तानी की भूमिका अदा की।  कुक अगस्त 2012 में कप्तान बने थे। एंड्रयू स्ट्रॉस की जगह कौन कप्तान होगा, इस तलाश ने कुक को अहमियत दिलाई थी। कुक ने कप्तानी में  घरेलू सरजमीं पर देश को एशेज ट्रॉफी दिलायी थी। इसके अलावा उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका में भी टीम को सीरीज में जीत दिलायी। कुक टेस्ट मैचों में 11,057 रन के साथ  इंग्लैंड के शीर्ष स्कोरर हैं। टेस्ट के अलावा कुक ने 2010 से 2014 के बीच 69 वनडे मैचों में भी इंग्लैंड टीम की कप्तानी की है। कुक 2012 में विज्डन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर भी रह चुके हैं और 2013, 2015, 2016 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट कप्तान बनने का गौरव भी हासिल कर चुके हैं।

32 साल कुक ने कप्तानी छोड़ने पर कहा, 'क़रीब 5 साल तक इंग्लैंड टीम की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात रही। कप्तानी छोड़ना मेरे लिए एक मुश्किल फ़ैसला रहा लेकिन ये मेरे और टीम के लिए सही फ़ैसला है।'

कुक के कप्तानी छोड़ने के बाद जो रुट का नाम कप्तानी के पद के लिए चर्चा में है। कप्तानी से हटने के इस फैसले के बाद भी एलिस्टर कुक की अहमियत बरकरार है। जो रूट इंग्लैंड के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल है। जो रूट की उम्र  26 साल है और वह लंबे समय तक कप्तान रह सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान का घर श्रीकांत जिचकार

हम सभी ज्ञान के मामले में हमेशा एकदूसरे से तुलना करते है लेकिन खुद की तुलना करने के अलावा हम ज्ञानी लोगों की  भी एक-दुसरे से तुलना कर देते है. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो दा विंसी, आइज़क न्यूटन यह प्रतिभा क्षेत्र के बड़े नाम है. हर व्यक्ति भी यही चाहता है की वह प्रतिभाशाली कहलाए. इसके लिए वह मेहनत भी करता है. हर व्यक्ति में कुछ न कुछ अच्छा गुण जरुर होता है. उस गुण को, उस शैली को उस व्यक्ति से कोई चुरा नहीं सकता. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो डा विंसी, आइज़क न्यूटन इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की तरह एक और खास व्यक्ति है जिन्होंने अपने ज्ञान से सभी पर गहरी छाप छोड़ी है. दिवगंत श्रीकांत जिचकर के नाम 42 विश्वविद्यालयों से 20 डिग्रियां हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस रेकॉर्ड को देखने, सुनने के बाद जुबान से एक ही शब्द निकलता है. अद्भुत. 1-   श्रीकांत जिचकार का जन्म-  श्रीकांत जिचकार का जन्म 14 सितंबर, 1954 को नागपुर के आजनगांव में हुआ. 2-   कौन-कौन सी थीं डिग्रियां... श्रीकांत ने सबसे पहले एमबीबीएस की डिग्री हासिल...

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

स्त्री को स्वतंत्रता का इंतज़ार

इस महिने और आनेवाले अनेक वर्षो तक भारत को कुछ बातें हमेशा याद रहेगी. उनकी चर्चा की जायेगी. यह बातें है राष्ट्रवाद (देशभक्ति) और स्त्री-पुरुष समानता की. देशभक्ति की तरह स्त्री-पुरुष समानता की बात अनेक वर्षो से हो रही है. 8 मार्च को पूरे दुनिया में स्त्री दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति की बात की जाती है. स्त्री शक्ति के योगदान के लिए धन्यवाद दिया जाता है. इस दिन हर जगह अखबार से लेकर दूरदर्शन तक और आधुनिक समाज के लोकप्रिय माध्यम सोशल मीडिया तक इसे जोर शोर से मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति के लिए ढेर सारे संदेश, कवितायें लिखी जाती है. 8 मार्च से पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक संदेश, कवितायें एक दूसरे तक पहुंचाना (शेअर करना) शुरू हो जाता है. यह सब देखकर यही लगता है की नारी (स्त्री) शक्ति के महत्व को समाज बहुत महत्व देता है, उनका आदर करता है. पर असली बात यही शुरू होती है. समाज बस संदेश कवितायें शेअर करता है. समाज ने स्त्री शक्ति को आदर दिया है उसके महत्व को स्वीकार है यह बस कल्पनायें है, क्योंकि अगर समाजने स्त्री शक्ति को महत्व दिया होता, उसके प्रति आदर होता तो महि...