Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

मीरा भाईंदर में पहली बार ब्लाइंडवॉक का आयोजन, नेत्रदान के प्रति जागरूकता के लिए इस पहल का इस्तेमाल


भाईंदर-  मीरा भाईंदर  में पहली बार ब्लाइंडवॉक का आयोजन किया गया. नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट इनिशिएटिव और प्रोजेक्ट व्हीजन की ओर से ब्लाइंडवॉक सैक्रेट हार्ट चर्च से लेकर अभिनव कॉलेज तक निकाला था. इस वॉक को अभिनव कॉलेज का सहयोग मिला. इसमें अभिनव कॉलेज एनएनएस विभाग तथा कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुए. ब्लाइंडवॉक में शामिल सभी लोगों ने वॉक के  दौरान आँखों पर काली पट्टी बाँधी थी.


अभिनव कॉलेज में आय डोनेशन को लेकर अभिनव कॉलेज के प्रिंसिपल, ट्रस्टी और बाहर से आए कई मान्यवरों ने अपने भाषण से लोगो को आय डोनेशन को लेकर प्रेरित किया. अपनी कला दिखाते हुए कुछ नेत्रहीन लोगों ने गाना गाया और सभी लोगो का दिल छू लिया.

Comments