Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

रणजी ट्रॉफी- कर्नाटक के खिलाफ गौतम गंभीर का शतक




रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में  गौतम गंभीर ने 135 रन की पारी खेली. गौतम गंभीर के शतकीय पारी से दिल्ली ने कर्नाटक के खिलाफ चार विकेट पर 277 रन बना लिए हैं.

गौतम गंभीर का  प्रथम श्रेणी करियर का यह  41वां शतक है. इस रणजी ट्रॉफी सीजन में गौतम गंभीर का चार मैचों में यह दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने असम के खिलाफ 137 और उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 रन बनाए थे. हालांकि रेलवे के खिलाफ पिछले मैच में गौतम ने सिर्फ दो रन बनाए थे .

तीसरे दिन दिल्ली ने बिना कोई विकेट खोए 20 रन से आगे खेलना शुरु किया. उन्मुक्त चंद ने 8 रन और गौतम गंभीर ने 12 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. उन्मुक्त चंद अपने स्कोर में आठ रन और जोड़कर स्टुअर्ट बिन्नी के शिकार बने. तीसरे नंबर पर बल्लेबाली करने आए ध्रुव शौर्य ने 64 रन की पारी खेली. ध्रुव शौरी (64)- गौतम गंभीर (135 रन ) के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी हुई. दोनों के बीच 110 रन की साझेदारी को अभिमन्यु मिथुन ने शौर्य को बोल्ड कर तोड़ा. ध्रुव शौरी ने 97 गेंदों पर अपने अर्धशतक में आठ चौके लगाए.

नीतीश राणा भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और महज नौ रन बनाकर स्टुअर्ट बिन्नी का दूसरा शिकार बने. दिल्ली के कप्तान रिषभ पंथ ( 41 रन ) ने पारी की अच्छी शुरुवात की पर वह इसे बढ़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. उन्हें कृष्णप्पा गौतम ने आउट किया.  रिषभ पंत ने 59 गेंदों की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. एक तरफ से  विकेट गिर रहे थे दूसरी तरफ गौतम गंभीर टिके रहे.  दिन का खेल खत्म होने तक गंभीर के साथ मिलिंद कुमार (नाबाद 10) क्रीज पर मौजूद है. दिल्ली की टीम पहली पारी के आधार पर कर्नाटक से अब भी 372 रन पीछे है.

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान का घर श्रीकांत जिचकार

हम सभी ज्ञान के मामले में हमेशा एकदूसरे से तुलना करते है लेकिन खुद की तुलना करने के अलावा हम ज्ञानी लोगों की  भी एक-दुसरे से तुलना कर देते है. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो दा विंसी, आइज़क न्यूटन यह प्रतिभा क्षेत्र के बड़े नाम है. हर व्यक्ति भी यही चाहता है की वह प्रतिभाशाली कहलाए. इसके लिए वह मेहनत भी करता है. हर व्यक्ति में कुछ न कुछ अच्छा गुण जरुर होता है. उस गुण को, उस शैली को उस व्यक्ति से कोई चुरा नहीं सकता. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो डा विंसी, आइज़क न्यूटन इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की तरह एक और खास व्यक्ति है जिन्होंने अपने ज्ञान से सभी पर गहरी छाप छोड़ी है. दिवगंत श्रीकांत जिचकर के नाम 42 विश्वविद्यालयों से 20 डिग्रियां हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस रेकॉर्ड को देखने, सुनने के बाद जुबान से एक ही शब्द निकलता है. अद्भुत. 1-   श्रीकांत जिचकार का जन्म-  श्रीकांत जिचकार का जन्म 14 सितंबर, 1954 को नागपुर के आजनगांव में हुआ. 2-   कौन-कौन सी थीं डिग्रियां... श्रीकांत ने सबसे पहले एमबीबीएस की डिग्री हासिल...

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

आई- मुलीच्या दुहेरी हत्या प्रकरणी मित्राला अटक

भाईंदर- गोल्डन नेस्ट परिसरातील आई- मुलीच्या दुहेरी हत्या प्रकरणी पोलिसांनी दीपिका यांच्या मित्राला अटक केली आहे. अटक करण्यात आलेल्या आरोपीचे नाव विनायक एपूर आहे. दीपिका आणि विनायक हे एकाच ठिकाणी काम करत असल्याने त्यांच्यात मैत्री होती. त्यामुळे विनायक यांचे दीपिकाच्या घरी येणे जाणे होते. यादरम्यान दीपिकाची नोकरी गेल्याने त्या  विनायक कडे रूपये मागत होत्या.  विनायक व दीपिका  यांचे 25 जानेवारीला रुपयांवरून वाद झाले होते. या वादातून विनायकने दीपिकाची गळा आवळून हत्या केली होती. हत्येची ही  घटना दीपिकाच्या मुलीने पाहिली म्हणून विनायक ने 8 वर्षाच्या  मुलींला सुद्धा मारले . दीपिका आणि तिच्या मुलीची हत्या करून विनायक तिथून फरार झाले . फरार झाल्यावर ते  शिर्डी व गोव्याला गेले.  पोलिसांची टीम विनायक यांचा शोध घेतच होती. अखेर विनायक यांना मुंबईतून अटक करण्यात आली आहे.