Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली सेकंड नंबर पर पहुंचे

Pic - @BCCI 


आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कि है. इस रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में रनों की बारिश करनेवाले विराट कोहली को फायदा हुआ है.  विराट कोहली अब टेस्ट रैकिंग में सेकंड नंबर पर पहुंच गए हैं और वनडे- टी 20 में पहले से नंबर वन बने हुए हैं.

टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के बीच में 45 अंक का अंतर है. स्टिव स्मिथ के 938 अंक हैं जबकि कोहली के 893 अंक हैं. स्टीवन स्मिथ के पिछले ही हफ्ते टेस्ट रैंकिंग में कुल 941 अंक हो गए थे. 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ही दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो एक समय में ही तीनों फॉर्मेटों में नंबर 1 रहे हैं.  वह दिसंबर-जनवरी 2005-06 में नंबर 1 पर रहे थे. 

अन्य इंडियन खिलाड़ियों को भी फायदा/नुकसान-

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ओपनर मुरली विजय को 3 पायदानों का फायदा हुआ है और वह 25 वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रोहित शर्मा को 6 पायदानों का फायदा हुआ है और वह 40 वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

चेतेश्वर पुजारा दो पायदान खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं जबकि रविंद्र जडेजा बॉलर्स की रैंकिंग में एक स्थान गंवाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं. आर अश्विन चौथे नंबर पर कायम हैं.

ऑल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में जडेजा दूसरे नंबर पर हैं जबकि अश्विन एक पायदान गंवाकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

श्रीलंका के खिलाडियों कितना फायदा-

श्रीलंका के कॅप्टन दिनेश चांदीमल को 8 पायदानों का फायदा हुआ है और वह नौंवें पायदान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सीरीज में 366 रन बनाए हैं और वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

तीसरे टेस्ट मैच की पहली इनिंग में सेंचुरी बनानेवाले एंजेलो मैथ्यूज सात पायदान के फायदे से 23वें नंबर पर जबकि धनंजय डी सिल्वा नौ पायदान के लाभ से 47वें नंबर पर पहुंचे. धनंजय डी सिल्वा ने119 रन की इनिंग खेलकर तीसरा टेस्ट ड्रॉ कराने में इंपॉर्टेंट रोल प्ले किया था.


आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को एक अंक का नुकसान हुआ है. लेकिन वह साउथ अफ्रीका से आगे है. श्रीलंका टीम सीरीज से पहले के 94 अंक से छठे स्थान पर बरकरार हैं.

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान का घर श्रीकांत जिचकार

हम सभी ज्ञान के मामले में हमेशा एकदूसरे से तुलना करते है लेकिन खुद की तुलना करने के अलावा हम ज्ञानी लोगों की  भी एक-दुसरे से तुलना कर देते है. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो दा विंसी, आइज़क न्यूटन यह प्रतिभा क्षेत्र के बड़े नाम है. हर व्यक्ति भी यही चाहता है की वह प्रतिभाशाली कहलाए. इसके लिए वह मेहनत भी करता है. हर व्यक्ति में कुछ न कुछ अच्छा गुण जरुर होता है. उस गुण को, उस शैली को उस व्यक्ति से कोई चुरा नहीं सकता. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो डा विंसी, आइज़क न्यूटन इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की तरह एक और खास व्यक्ति है जिन्होंने अपने ज्ञान से सभी पर गहरी छाप छोड़ी है. दिवगंत श्रीकांत जिचकर के नाम 42 विश्वविद्यालयों से 20 डिग्रियां हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस रेकॉर्ड को देखने, सुनने के बाद जुबान से एक ही शब्द निकलता है. अद्भुत. 1-   श्रीकांत जिचकार का जन्म-  श्रीकांत जिचकार का जन्म 14 सितंबर, 1954 को नागपुर के आजनगांव में हुआ. 2-   कौन-कौन सी थीं डिग्रियां... श्रीकांत ने सबसे पहले एमबीबीएस की डिग्री हासिल...

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

स्त्री को स्वतंत्रता का इंतज़ार

इस महिने और आनेवाले अनेक वर्षो तक भारत को कुछ बातें हमेशा याद रहेगी. उनकी चर्चा की जायेगी. यह बातें है राष्ट्रवाद (देशभक्ति) और स्त्री-पुरुष समानता की. देशभक्ति की तरह स्त्री-पुरुष समानता की बात अनेक वर्षो से हो रही है. 8 मार्च को पूरे दुनिया में स्त्री दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति की बात की जाती है. स्त्री शक्ति के योगदान के लिए धन्यवाद दिया जाता है. इस दिन हर जगह अखबार से लेकर दूरदर्शन तक और आधुनिक समाज के लोकप्रिय माध्यम सोशल मीडिया तक इसे जोर शोर से मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति के लिए ढेर सारे संदेश, कवितायें लिखी जाती है. 8 मार्च से पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक संदेश, कवितायें एक दूसरे तक पहुंचाना (शेअर करना) शुरू हो जाता है. यह सब देखकर यही लगता है की नारी (स्त्री) शक्ति के महत्व को समाज बहुत महत्व देता है, उनका आदर करता है. पर असली बात यही शुरू होती है. समाज बस संदेश कवितायें शेअर करता है. समाज ने स्त्री शक्ति को आदर दिया है उसके महत्व को स्वीकार है यह बस कल्पनायें है, क्योंकि अगर समाजने स्त्री शक्ति को महत्व दिया होता, उसके प्रति आदर होता तो महि...