Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

अक्षय के व्दारा शहीद परिवार के िलए 9 लाख



         
अक्षय अपने बेहतरीन अभिनय के साथ सामािजक काम के िलए जाने जाते हैं । अक्षय का सेना के प्रती प्रेम भी सभी जानते हैं। अक्षय ने िकसानो के िलए सबसे बडा आर्थिक योगदान िदया था , उसी तरह इस बार भी अक्षय ने सेना के जवान के परिवार के िलए आर्थिक योगदान दिया है ।उल्फा उग्रवादियों के साथ हुए एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए नरपत सिंह के परिवार को अक्षय ने 9 लाख रूपये का योगदान  िदया है।
19 नवंबर को असम के उल्फा उग्रवादियों के साथ हुए एनकाउंटर के दौरान नरपत सिंह
शहीद हुए थे। इस बहादुर और साहसी जवान के परिवार के आर्थिकता  के अक्षय ने योगदान िदया है । शुक्रवार को अक्षय ने शहीद के भाई आईदान सिंह को फोन किया। उन्होंने आईदान सिंह और शहीद की पत्नी से बात की , बातचीत के दौरान अक्षय ने कहा कि  आपके पति व शहीद नरपत सिंह के बारें में मीडिया से जानकारी मिली, उन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है। मैं दुख की इस घड़ी में आपके परिवार के साथ हूं।  हम रील लाइफ के हीरो हैं लेकिन नरपत सिंहजी जैसे शहीद वाकई रीयल लाइफ हीरो होते हैं। मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं। भविष्य में भी आपके परिवार से जुड़े रहने की कोशिश करूंगा।  अक्षय के इस योगदान के  िलए शहीद नरपत सिंह के परिवार ने उनको धन्यवाद कहा है । सोमवार 21 नवंबर को शहीद का जैसलमेर में अंतिम संस्कार हुआ था। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक हो गया था। नरपत सिंह के बेटे फूल सिंह को जब पिता को आग देने के लिए कहा गया तो उन्होने कहा िक 'पापा को मत जलाओ, उन्हें दर्द होगा।'


शहीद के बुजुर्ग पिता सवाई सिंह और चाचा तने सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। वहीं एक और चाचा दलपत सिंह ने 10 गार्ड भारतीय सेना के लिए सेवाएं दी थीं। शहीद की मां उदय कंवर हाउसवाइफ हैं। पत्नी भंवर कंवर घर के काम करने के अलावा बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देती हैं। शहीद के 4 बच्चे हैं जिनमें से 1 लड़का और 3 लड़कियां है। बेटा फूल सिंह फलसूण्ड के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा है। रिटायर्ड हवलदार तने सिंह ने कहा- 'देश सेवा का जज्बा हमारी रगों में दौड़ता है।'


     


शुक्रवार को अक्षय ने शहीद के भाई आईदान सिंह को फोन किया। उन्होंने आईदान सिंह और शहीद की पत्नी से बात की।पढ़ें अक्षयकुमार के शहीद के परिजनों से बातचीत के कुछ अंश...

अक्षय- हैलो, मैं बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बात कर रहा हूं।
शहीद की पत्नी- जी!
अक्षय- आपके पति व शहीद नरपत सिंह के बारें में मीडिया से जानकारी मिली, उन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है। मैं दुख की इस घड़ी में आपके परिवार के साथ हूं।
शहीद की पत्नी - (रूआंसे स्वर में झुंझलाती आवाज में) जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद, इस दुखद घड़ी में आपने हमारे परिवार को सहयोग दिया।
अक्षय- नहीं जी, इसमें कोई धन्यवाद जैसी बात नहीं हैं, यह तो मेरा फर्ज है।
शहीद की पत्नी- जी
अक्षय- हम रील लाइफ के हीरो हैं लेकिन नरपत सिंहजी जैसे शहीद वाकई रीयल लाइफ हीरो होते हैं। मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं। भविष्य में भी आपके परिवार से जुड़े रहने की कोशिश करूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान का घर श्रीकांत जिचकार

हम सभी ज्ञान के मामले में हमेशा एकदूसरे से तुलना करते है लेकिन खुद की तुलना करने के अलावा हम ज्ञानी लोगों की  भी एक-दुसरे से तुलना कर देते है. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो दा विंसी, आइज़क न्यूटन यह प्रतिभा क्षेत्र के बड़े नाम है. हर व्यक्ति भी यही चाहता है की वह प्रतिभाशाली कहलाए. इसके लिए वह मेहनत भी करता है. हर व्यक्ति में कुछ न कुछ अच्छा गुण जरुर होता है. उस गुण को, उस शैली को उस व्यक्ति से कोई चुरा नहीं सकता. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो डा विंसी, आइज़क न्यूटन इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की तरह एक और खास व्यक्ति है जिन्होंने अपने ज्ञान से सभी पर गहरी छाप छोड़ी है. दिवगंत श्रीकांत जिचकर के नाम 42 विश्वविद्यालयों से 20 डिग्रियां हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस रेकॉर्ड को देखने, सुनने के बाद जुबान से एक ही शब्द निकलता है. अद्भुत. 1-   श्रीकांत जिचकार का जन्म-  श्रीकांत जिचकार का जन्म 14 सितंबर, 1954 को नागपुर के आजनगांव में हुआ. 2-   कौन-कौन सी थीं डिग्रियां... श्रीकांत ने सबसे पहले एमबीबीएस की डिग्री हासिल...

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

स्त्री को स्वतंत्रता का इंतज़ार

इस महिने और आनेवाले अनेक वर्षो तक भारत को कुछ बातें हमेशा याद रहेगी. उनकी चर्चा की जायेगी. यह बातें है राष्ट्रवाद (देशभक्ति) और स्त्री-पुरुष समानता की. देशभक्ति की तरह स्त्री-पुरुष समानता की बात अनेक वर्षो से हो रही है. 8 मार्च को पूरे दुनिया में स्त्री दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति की बात की जाती है. स्त्री शक्ति के योगदान के लिए धन्यवाद दिया जाता है. इस दिन हर जगह अखबार से लेकर दूरदर्शन तक और आधुनिक समाज के लोकप्रिय माध्यम सोशल मीडिया तक इसे जोर शोर से मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति के लिए ढेर सारे संदेश, कवितायें लिखी जाती है. 8 मार्च से पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक संदेश, कवितायें एक दूसरे तक पहुंचाना (शेअर करना) शुरू हो जाता है. यह सब देखकर यही लगता है की नारी (स्त्री) शक्ति के महत्व को समाज बहुत महत्व देता है, उनका आदर करता है. पर असली बात यही शुरू होती है. समाज बस संदेश कवितायें शेअर करता है. समाज ने स्त्री शक्ति को आदर दिया है उसके महत्व को स्वीकार है यह बस कल्पनायें है, क्योंकि अगर समाजने स्त्री शक्ति को महत्व दिया होता, उसके प्रति आदर होता तो महि...