Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

इंसानियत बस एक कल्पना



इंसानियत की बात करना आज कल एक वस्तु की तरह बन गया है। हर कोई इंसानियत की बात करता है और उस पर बहुत अच्छे से ज्ञान देता है। इस ज्ञान के जरिए  बदलाव की बात करता है पर यह इंसानियत सिर्फ कहने में रह गयी है। असल जिंदगी में इंसानियत का महत्व सिर्फ सोशल मीडिया में दिखाने का नाटक रह गया है।सोशल मीडिया में इंसानियत की बात कर लाइक हासिल करना और खुदको एक अच्छा साबित करने की होड  सी लगी है। 

यही कर्नाटक में देखने मिला। यहां सड़क दुर्घटना के शिकार खून से लथपथ एक 18 वर्षीय लड़का मदद के लिए तड़पता रहा। लेकिन, उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया पर  वहां मौजूद लोग उसकी तस्वीरें जरूर खींचते रहे। लगभग 25 मिनट तक वह लड़का दर्द में तड़पता रहा। बाद में उसे कुछ लोगों ने नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस लड़के की मौत हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग सफाई दे रहे है की ‘घटनास्थल पर मौजूद लोग सदमे में थे, वह समझ नहीं पा रहे थे कि बुरी तरह घायल लड़के की वह किस तरह मदद करें। 
इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए लगता भी यही है की उस लड़के की जान बच सकती थी। पूरे देशभर में इस तरह के हालात से बचने के लिए सरकारी विज्ञापन भी दिखाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन, मदद के बजाए लोग वीडियो बनाने में और तमाशा देखने में लग जाते हैं।
लोग देशभक्ति का दिखावा करते है तथा राष्ट्रगीत के लिए खड़े न होने पर मारपीट कर देते है और दो मिनट खड़े रहने का ज्ञान देते है। जब की हिंसा करना  गलत है। ठीक उसी तरह दुर्घटना के वक़्त भी मदद न करना और सिर्फ तमाशा देखना गलत है। राष्ट्रगीत के लिए सभी खड़े रहते हैं, लेकिन किसी की मदद के लिए नहीं रुकते। सिर्फ इंसानियत की बातें करने से कुछ नहीं होता। इस तरह के बर्ताव से नैतिक मूल्यों का भी पतन होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान का घर श्रीकांत जिचकार

हम सभी ज्ञान के मामले में हमेशा एकदूसरे से तुलना करते है लेकिन खुद की तुलना करने के अलावा हम ज्ञानी लोगों की  भी एक-दुसरे से तुलना कर देते है. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो दा विंसी, आइज़क न्यूटन यह प्रतिभा क्षेत्र के बड़े नाम है. हर व्यक्ति भी यही चाहता है की वह प्रतिभाशाली कहलाए. इसके लिए वह मेहनत भी करता है. हर व्यक्ति में कुछ न कुछ अच्छा गुण जरुर होता है. उस गुण को, उस शैली को उस व्यक्ति से कोई चुरा नहीं सकता. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो डा विंसी, आइज़क न्यूटन इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की तरह एक और खास व्यक्ति है जिन्होंने अपने ज्ञान से सभी पर गहरी छाप छोड़ी है. दिवगंत श्रीकांत जिचकर के नाम 42 विश्वविद्यालयों से 20 डिग्रियां हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस रेकॉर्ड को देखने, सुनने के बाद जुबान से एक ही शब्द निकलता है. अद्भुत. 1-   श्रीकांत जिचकार का जन्म-  श्रीकांत जिचकार का जन्म 14 सितंबर, 1954 को नागपुर के आजनगांव में हुआ. 2-   कौन-कौन सी थीं डिग्रियां... श्रीकांत ने सबसे पहले एमबीबीएस की डिग्री हासिल...

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

स्त्री को स्वतंत्रता का इंतज़ार

इस महिने और आनेवाले अनेक वर्षो तक भारत को कुछ बातें हमेशा याद रहेगी. उनकी चर्चा की जायेगी. यह बातें है राष्ट्रवाद (देशभक्ति) और स्त्री-पुरुष समानता की. देशभक्ति की तरह स्त्री-पुरुष समानता की बात अनेक वर्षो से हो रही है. 8 मार्च को पूरे दुनिया में स्त्री दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति की बात की जाती है. स्त्री शक्ति के योगदान के लिए धन्यवाद दिया जाता है. इस दिन हर जगह अखबार से लेकर दूरदर्शन तक और आधुनिक समाज के लोकप्रिय माध्यम सोशल मीडिया तक इसे जोर शोर से मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति के लिए ढेर सारे संदेश, कवितायें लिखी जाती है. 8 मार्च से पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक संदेश, कवितायें एक दूसरे तक पहुंचाना (शेअर करना) शुरू हो जाता है. यह सब देखकर यही लगता है की नारी (स्त्री) शक्ति के महत्व को समाज बहुत महत्व देता है, उनका आदर करता है. पर असली बात यही शुरू होती है. समाज बस संदेश कवितायें शेअर करता है. समाज ने स्त्री शक्ति को आदर दिया है उसके महत्व को स्वीकार है यह बस कल्पनायें है, क्योंकि अगर समाजने स्त्री शक्ति को महत्व दिया होता, उसके प्रति आदर होता तो महि...