Skip to main content

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

उत्तर प्रदेश में योगी के जरिये विकास की उम्मीद


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ को चुना. योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर शायद शंका उत्पन हो सकती हैं की बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री क्यों चुना ? पर योगी आदित्यनाथ के जरिये शायद बीजेपी ने आगे की रणनीति तय की है. उत्तर प्रदेश में जातीय समीकरण और धर्म के समीकरण को न देखकर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुनकर बीजेपी ने यह दिखाया है की वह सब का साथ सबका विकास की सोच के तहत काम करना चाहती है.
योगी आदित्यनाथ को भी यह बात पता होगी की बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में इसलिए जीत हासिल की क्योंकि लोग परिवर्तन चाहते थे. उत्तर प्रदेश में अब तक सपा, बसपा ने सबसे ज्यादा राज किया किंतु उत्तर प्रदेश अब तक विकास नहीं कर पाया. उत्तर प्रदेश की जनता चाहती है कि राज्य जड़ता से बाहर निकले. उत्तर प्रदेश भी आसपास के राज्यों की तरह तरक्की करे. वह भी अपने राज्य को एक आधुनिक विकसित प्रदेश के रूप में देखना चाहती है. पिछले कुछ वर्षों में विकास के नाम पर वेस्टर्न यूपी के कुछेक जिलों थोड़ा बहुत काम हुआ है. पूरब का क्षेत्र, जहां से खुद आदित्यनाथ आते हैं, अब भी बदहाल और पिछड़ा है. वहां वर्षों से न तो कोई नया कारखाना लगा है न कोई नई परियोजना शुरू हुई है. उस इलाके के बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. वहां से बड़ी संख्या में नौजवानों का पलायन हो रहा है. कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ी हुई है. आए दिन दंगे-फसाद होते रहते हैं. जाहिर है, लोग इन सब से बाहर आना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ बीजेपी के विकास के मुद्दे के पक्ष में खुलकर जनादेश दिया है.
जनता ने अपना काम कर दिया अब बीजेपी और योगी आदित्यनाथ की बारी है. योगी आदित्यनाथ की छवि भले ही कट्टर हिंदूवादी की रही पर अब उन्हें इस छवि से बाहर निकलकर राज्य के लिए काम करना होगा. वक्त के साथ इंसानों में बदलाव होते हैं, उम्मीद की जानी की चाहिए की योगी आदित्यनाथ खुद में बदलाव करेंगे.





Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान का घर श्रीकांत जिचकार

हम सभी ज्ञान के मामले में हमेशा एकदूसरे से तुलना करते है लेकिन खुद की तुलना करने के अलावा हम ज्ञानी लोगों की  भी एक-दुसरे से तुलना कर देते है. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो दा विंसी, आइज़क न्यूटन यह प्रतिभा क्षेत्र के बड़े नाम है. हर व्यक्ति भी यही चाहता है की वह प्रतिभाशाली कहलाए. इसके लिए वह मेहनत भी करता है. हर व्यक्ति में कुछ न कुछ अच्छा गुण जरुर होता है. उस गुण को, उस शैली को उस व्यक्ति से कोई चुरा नहीं सकता. अल्बर्ट आइंस्टाइन, बाबासाहेब आंबेडकर, लिनार्डो डा विंसी, आइज़क न्यूटन इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की तरह एक और खास व्यक्ति है जिन्होंने अपने ज्ञान से सभी पर गहरी छाप छोड़ी है. दिवगंत श्रीकांत जिचकर के नाम 42 विश्वविद्यालयों से 20 डिग्रियां हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस रेकॉर्ड को देखने, सुनने के बाद जुबान से एक ही शब्द निकलता है. अद्भुत. 1-   श्रीकांत जिचकार का जन्म-  श्रीकांत जिचकार का जन्म 14 सितंबर, 1954 को नागपुर के आजनगांव में हुआ. 2-   कौन-कौन सी थीं डिग्रियां... श्रीकांत ने सबसे पहले एमबीबीएस की डिग्री हासिल...

Rudra Trailer Out : अजय एक बार फिर कॉप लुक में

वेब सीरीज रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस का ट्रेलर रिलीज(“Rudra - The Edge of Darkness"). इस वेब सीरीज से अजय देवगन (Ajay Devgn, Digital Debut) कर रहे हैं डिजिटल डेब्यू. रुद्र में अजय एक बार फिर कॉप लुक में नजर आ रहे हैं . अजय के अलावा में राशि खन्ना (Raashi Khanna), ईशा देओल (Esha Deol), अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‛रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ की रीमेक है. ('Rudra - The Age of Darkness' is a remake of the British web series 'Luther'.)

स्त्री को स्वतंत्रता का इंतज़ार

इस महिने और आनेवाले अनेक वर्षो तक भारत को कुछ बातें हमेशा याद रहेगी. उनकी चर्चा की जायेगी. यह बातें है राष्ट्रवाद (देशभक्ति) और स्त्री-पुरुष समानता की. देशभक्ति की तरह स्त्री-पुरुष समानता की बात अनेक वर्षो से हो रही है. 8 मार्च को पूरे दुनिया में स्त्री दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति की बात की जाती है. स्त्री शक्ति के योगदान के लिए धन्यवाद दिया जाता है. इस दिन हर जगह अखबार से लेकर दूरदर्शन तक और आधुनिक समाज के लोकप्रिय माध्यम सोशल मीडिया तक इसे जोर शोर से मनाया जाता है. इस दिन स्त्री शक्ति के लिए ढेर सारे संदेश, कवितायें लिखी जाती है. 8 मार्च से पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक संदेश, कवितायें एक दूसरे तक पहुंचाना (शेअर करना) शुरू हो जाता है. यह सब देखकर यही लगता है की नारी (स्त्री) शक्ति के महत्व को समाज बहुत महत्व देता है, उनका आदर करता है. पर असली बात यही शुरू होती है. समाज बस संदेश कवितायें शेअर करता है. समाज ने स्त्री शक्ति को आदर दिया है उसके महत्व को स्वीकार है यह बस कल्पनायें है, क्योंकि अगर समाजने स्त्री शक्ति को महत्व दिया होता, उसके प्रति आदर होता तो महि...